{"_id":"57b768024f1c1b18206eae9f","slug":"kantar-ko-loota","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफारी सवार बदमाशों ने कैंटर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफारी सवार बदमाशों ने कैंटर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 20 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजपुरा/चंदौसी। टाटा सफारी गाड़ी सवार चार बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात कैंटर को ओवरटेक कर लूट लिया और चालक के हाथ-पांव बांध के खेत में फेंक दिया। लूट की तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं पुलिस ने कैंटर को बुलंदशहर से शुक्रवार की शाम लावारिस हालत में बरामद किया है।
जनपद एटा के थाना खगारपुर क्षेत्र के गांव मिरहची निवासी सुवनेश पुत्र रामवीर कैंटर चलाता है। बृहस्पतिवार को वह रुद्रपुर स्थित फैक्ट्री से प्लॉस्टिक के डिब्बे ट्रक में लादकर गुड़गांव जा रहा था।
रात करीब ग्यारह बजे करीब थाना रजपुरा क्षेत्र के गवां-अनूपशहर मार्ग पहुंचा। उसी समय टाटा सफारी गाड़ी सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए कैंटर को रोक लिया। उन्होंने चालक के साथ जमकर मारपीट करते हुए सात हजार रुपये, मोबाइल और कैंटर लूट ली। बदमाशों ने चालक के हाथ-पांव बांध दिए और पास के खेत में फेंक दिया। किसी तरह चालक ने अपने हाथ-पांव खोले ओर रजपुरा पुलिस को घटना की तहरीर दी। थाना पुलिस ने चालक की तहरीर अनुसार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि कोई लूट नहीं हुई है। यह चालक कि साजिश थी। कैंटर को लावारिस हालत में जनपद बुलंदशहर स्थित मंडी समिति के सामने से बरामद किया है।
विज्ञापन
आलू व्यापारी से लूट का शोर, मामला मारपीट का निकला
संभल। आलू व्यापारी से चार लाख रुपये की लूट का शोर मचा तो पुलिस महकमा हरकत में आ गया। वाहन चेकिंग कराई गई लेकिन जब घटना की छानबीन की गई तो नई कहानी सामने आई। लेनदेन का विवाद था और इसी के चलते लूट का आरोप लगाया गया था। रुकनुद्दीनसराय निवासी आलू व्यापारी मोहम्मद आकिल पुत्र हाजी रियाजुद्दीन शुक्रवार को शाम 4.30 बजे तहसील से वापस अपने घर जा रहे थे।
घर पहुंचने से पहले रास्ते में रुकनुद्दीन सराय में ही उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और रुपये छीन लिए। इसकी जानकारी आकिल ने तत्काल पुलिस थाने को दी। उन्होंने बताया कि उनके साथ चार लाख रुपये की लूट हुई है। लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। छानबीन में पता कि लूट नहीं हुई है। इस पर मोहम्मद आकिल से क्रास चेकिंग की गई। अंतत: मोहम्मद आकिल ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें रुकनुद्दीन सराय निवासी रियासत पुत्र छुट्टू के खिलाफ नामजद हैं।
टीसीएल केे निकट युवक से बाइक और नगदी लूटी
बबराला(ब्यूरो)। गवां-रजपुरा मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से बाइक, मोबाइल और नगदी लूट ली। शोर मचाने पर जंगल में ले जाकर उससे मारपीट की गई। पीड़ित युवक को गुन्नौर और रजपुरा पुलिस ने एक-दूसरे की सीमा का बताकर टरका दिया।
कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र केे गांव रमपुरा निवासी ओमपाल पुत्र चेतराम गुरुवार की देर रात बाइक से रजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत के गांव न्यौरा में कल्यान के यहां अपनी ससुराल जा रहा था। जहां उसका बेटा रहकर पढ़ाई कर रहा है। टीसीएल के रेलवे फाटक के पास फाटक बंद होने के चलते उसने बाइक रोक दी। इसी बीच एक युवक आया और बाइक पर बैठकर रजपुरा की ओर जाने का आग्रह करने लगा। दोनों की वार्ता के दौरान दो युवक और आए और उसे दबोच कर दूसरी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद टीसीएल जैसे संवेदन क्षेत्र से होकर रजपुरा क्षेत्र के मेहुआहसन गंज गांव के इलाके में ले गए और हाइवे से उतकर बाजरों की फसल की ओर ले जाकर उसकी तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद युवक से मोबाइल और तीन सौ रुपये छीन लिए।
पीड़ित युवक ने बताया कि उसके साथ तकरीबन आधे घंटे तक मारपीट की। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने उसे एक घंटे तक अपने कब्जे में रखा लेकिन कहीं पुलिस पिकेट नजर नहीं आई। बाद में बदमाश उसे एक गहरे गड्ढे में डालकर फरार हो गए। किसी प्रकार से पीड़ित युवक निकट के गांव मेहुआ हसन गंज में पहुंचे जहां ग्राम प्रधान ने पुलिस को फोन किया। एसओ रजपुरा कुंज बिहारी मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर मामला गुन्नौर कोतवाली का बताकर उसे बबराला पुलिस चौकी भेज दिया। युवक से पुलिस पूंछतांछ करती रही लेकिन घटना रजपुरा थाना क्षेत्र की बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
पुलिस पिकेट से मात्र सौ मीटर की दूरी पर हुई वारदात
बबराला। बबराला के नूरपुर तिराहे पर पुलिस की पिकेट भी रहती है। लेकिन, रेलवे फाटक से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई वारदात की उसे भनक तक नहीं लग सकी। ऐसे में पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।