{"_id":"571927b94f1c1baa208b4b41","slug":"jaam-lagaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी को ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी को ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/संभल, रजपुरा/गवां
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
रोड जाम किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में लोग उस समय आक्रोशित हो गए, जब पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की खाल समेत 58 क्विंटल मांस टाटा 407 से बरामद किया, जबकि चार आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने गोवंशीय के वध पर रोक और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
आक्रोशित लोगों ने मांस लदे वाहन में तोड़फोड़ कर दी। कोतवाली गुन्नौर व थाना धनारी से फोर्स बुलानी पड़ी। थानाध्यक्ष रजपुरा के समझाने से आक्रोशित लोग शांत हुए, तब कहीं एक घंटे बाद जाम खुला। वहीं पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार किया है। मामले से जुडे़ चार आरोपी फरार हो गए।
गुरुवार दोपहर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली सहसवान क्षेत्र से टाटा 407 आ रही है। इसमें गोमांस लदा है। इस पर रजपुरा पुलिस ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद गाड़ी पहुंची तो पुलिस ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार से बढ़ा दी।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। इसी बीच गवां-बबराला मार्ग स्थित गांव बहट के पास चालक गाड़ी छोड़ कर भागने लगा। गाड़ी में गोमांस लदे होने की खबर लोगों को हुई तो कुछ ही देर में वहां भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए रोड जामकर दिया।
थाना पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साई भीड़ ने जाम खोलने से इंकार कर दिया। सूचना पर कोतवाली गुन्नौर थाना धनारी से अतिरिक्त फोर्स बुलाना पड़ा। थानाध्यक्ष कुंज बिहारी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए लोगों को शांत किया। तब कहीं एक घंटे के बाद जाम खुला।