फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   hunger strike

आज से होगा स्टेशन पर अनशन

Sat, 23 Jan 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sat, 23 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली-दिल्ली पैसेंजर रद्द किए जाने से माहौल तल्ख होता जा रहा है। शनिवार को ट्रेन चलाए जाने की मांग पूरी होने तक भूख हड़ताल शुरू होगी। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के समर्थन में कई संगठन सामने आए हैं।
विज्ञापन



दैनिक रेल यात्री संघ, नगर उत्थान समिति, अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल समेत सभी व्यापार मंडल ने रेलवे पर चंदौसी के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पदाधिकारियों का कहना है कि दिल्ली और मथुरा के लिए नई ट्रेनों की मांग की गई थी। कई बार आश्वासन दिए गए।
विज्ञापन



लंबे समय के बाद भी ट्रेनों का संचालन नहीं हो सका। पदाधिकारियों का आरोप है कि बरेली से वाया चंदौसी से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद्द किए जाने पर रोष जताया है। ज्ञापन सौंपकर संचालन की मांग की गई। उपेक्षा पूर्ण रवैया से खफा होकर शनिवार से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



भूख हड़ताल पर सतीश अरोरा, अनुज कुमार वार्ष्णेय (अन्नू), नवीन कुमार शर्मा, रोहित गुप्ता, अभय, विनीत दुबे बैठेंगे। समर्थन में दिनेश अग्रवाल, राजीव वार्ष्णेय, अरविंद एमडीएच, अशोक शर्मा, राजकुमार यादव, केएन भारती, मनोज श्रीवास्तव, मनोज सिंह, धर्मवीर, अरूण उर्फ सोनू, प्रतीक बंसल, राजू, सौरभ वार्ष्णेय, मनोज चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed