फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   garamin ko goli mari

लेनदेन में ग्रामीण को गोली मारी, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 02 Dec 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 02 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
garamin ko goli mari
फायरिंग
हयातनगर थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। काफी देर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। उसके बाद ग्रामीण को गोली मार दी गई। जिससे ग्रामीण घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निबौरा निवासी सोमपाल पुत्र राममूर्ति गुरुवार को अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। सोमपाल का गांव के ही एक व्यक्ति से रूपये के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि गुरूवार रात को वह व्यक्ति अपने दोस्त और अन्य के साथ सोमपाल के घर पहुंचा और रुपये मांगने लगा। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन


इस बीच गोली लगने से सोमपाल घायल हो गया। परिजनों ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायल सोमपाल को लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई। थाना प्रभारी नाथीराम पवार ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed