{"_id":"5bfaf43fbdec22417f79f27e","slug":"child-found-dead-at-the-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की छत पर मिला मासूम का शव, हत्या का अंदेशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर की छत पर मिला मासूम का शव, हत्या का अंदेशा
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक मासूम का शव उसके घर की छत पर पड़ा मिला जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में देवेंद्र कुमार का आठ वर्षीय बेटा मयंक कुमार तकरीबन 6:30 बजे अचानक घर से गायब हो गया। इस दौरान घर के सभी लोग पास ही गोदभराई कार्यक्रम में गए थे जैसे ही सभी घर लौटे तो उन्होंने मयंक की खोजबीन शुरू की। 2 घंटे तक सभी परिजन उसे खोजते रहे और आखिरी में परिजनों को वह छत पर पड़ा मिला। जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम के गले पर निशान थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना यूपी 100 को दी गई। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच पड़ताल की परिजनों ने पुलिस को हत्या का अंदेशा जताया। देर रात तक मृतक के परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि मासूम की मौत स्वाभाविक नहीं है। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन