फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chhatra ne di jaan

मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 28 Aug 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 28 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
  हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान परिवार की 17 वर्षीय बेटी घर में रहकर 12 वीं कक्षा में प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। घरेलू कामकाज को लेकर मां ने उसे शुक्रवार को शाम डांट दिया। छात्रा इससे क्षुब्ध हो गई। रात में वह मां के साथ घेर में सो गई और पिता घर के बाहर स्थित दुकान में सो गए। रात में किसी समय छात्रा कमरे में पहुंची और खुद को फांसी लगा ली। सुबह पांच बजे  परिजनों ने उसे देखा। फंदे को खोला और आसपास के लोग भी आ गए। 
विज्ञापन


...तो बच्चे नहीं उठाएंगे आत्मघाती कदम
संभल(ब्यूरो)। बदलते दौर में बच्चों की समझदारी बढ़ गई है। अब पहले जैसा नहीं है। तमाम प्रचार माध्यम और समाज उन्हें प्रभावित करता है। इंटरनेट के इस दौर में अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को भावनात्मक तरीके से समझें। उनके साथ पर्याप्त संवाद बनाएं रखें। आमतौर पर बच्चे अपनी दुनिया में रहते हैं। अभिभावक अपने-अपने काम में व्यस्त रहते हैं। जिन परिवारों में बच्चों के साथ अभिभावकों का संवाद कम हो जाता है वहां पर बच्चे तनाव का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिन परिवारों में अभिभावकों और बच्चों के बीच बातचीत खूब होती है, उन परिवारों के बच्चे अपना तनाव बातचीत के दौरान ही खत्म कर लेते हैं। वह आत्मघाती कदम उठाने की ओर नहीं बढ़ते। बच्चों के मामले में अधिक से संवाद बनाए रखें। ( एसएम कालेज के शिक्षक डा. पवन यादव से बातचीत के आधार पर )
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
a घर में अगर एक से अधिक बच्चे हैं तो सबको समान रूप से प्यार करें a बच्चों में एक दूसरे के प्रति होड़ पैदा न करें a लगातार किसी एक बच्चे को डांटेंगे तो हो सकता है कि वह जिद्दी हो जाए a बच्चों को उनके मिजाज और समझदारी के साथ आगे बढ़ाएं।
(चिकित्सक डा. नीरज शर्मा से बातचीत के आधार पर  )
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed