फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chain snatching

बाइक सवार युवकों ने युवती की चेन खींची

Mon, 04 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Mon, 04 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
chain snatching
पीड़ित महिला
बाइक सवार चार युवकों ने रविवार को शाम करीब 07:30 बजे सरेराह युवती के गले पर झपट्टा मारकर सोने की जंजीर छीन ली। इतना ही नहीं युवती के हाथ से गिरे मोबाइल को भी बाइक सवार एक युवक उतरकर उठाकर ले गया। घटना नगर के संभल गेट गैलेक्सी कंप्यूटर सेंटर के नजदीक हुई है।
विज्ञापन


नगर के बड़ा महादेव निवासी शताक्षी प्रियंका पुत्री प्रमोद कुमार गुप्ता अपनी सहेली बबली चौधरी के साथ बाजार गईं थी। शाम करीब 07:30 बजे बाजार से वापस अपने घर लौट रही थीं। संभल गेट स्थित गैलेक्सी कंप्यूटर सेंटर के नजदीक बाइक सवार चार युवकों ने युवती के गले पर झपट्टा मारकर सोने की जंजीर तोड़ ली।
विज्ञापन


इस दौरान हड़बड़ाहट में शताक्षी प्रियंका का मोबाइल भी जमीन पर गिर गया। दुस्साहस करते हुए बाइक पर पीछे बैठे एक युवक ने जमीन पर गिरा मोबाइल उठा लिया। बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरशराबे पर आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंच गए। युवतियों ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने छानबीन की लेकिन चेन स्नेचर पकड़ में नहीं आए। शताक्षी प्रियंका ने बताया कि उसे करीब 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed