{"_id":"5a21b9d04f1c1b4c528b6f75","slug":"bjp-sabhasad-ke-vijay-julus-me-fairing-me-ek-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सभासद के विजय जुलूस में फायरिंग में एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा सभासद के विजय जुलूस में फायरिंग में एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग व जिला प्रशासन की सख्त मनाही के बावजूद विजेता प्रत्याशियों ने धमक दिखाने के लिए विजय जुलूस निकाले। इनमें जमकर फायरिंग और आतिशबाजी भी की गई। भाजपा सभासद के विजय जुलूस में हुई फायरिंग में गोली एक राहगीर को लग गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राहगीर को मुरादाबाद रेफर किया गया है। भाजपा प्रत्याशी ने फायरिंग करने वाले को अपना समर्थक मानने से इंकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रशासन और चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों को सख्त निर्देश दिए थे कि चुनाव जीतने के बाद कोई विजय जुलूस नहीं निकालेगा। इसके चलते धारा 144 भी लागू कर दी गई थी। इसके बावजूद निशेधाज्ञा का उल्लंघन
करते हुए भाजपा के नगर अध्यक्ष पद की विजयी प्रत्याशी समेत कई वार्ड सदस्यों ने जुलूस निकाला। जुलूस में जमकर आतिशबाजी की गई।
मतगणना के बाद वार्ड-12 के विजयी सभासद मनोज कुमार जुलूस में अपने समर्थकों के साथ आवास पर में जा रहे थे। मोहल्ला सीकरी गेट पहुंचने पर भीड़ में से किसी व्यक्ति ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से भीड़ में खड़ा राहगीर शंकर पुत्र बांके लाल घायल हो गया। गोली लगते ही जुलूस में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
घायल शंकर को विजयी प्रत्याशी मनोज कुमार व शंकर के परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत के चलते मुरादाबाद रैफर कर दिया गया। भाजपा सभासद ने फायरिंग करने वाले को अपना समर्थक मानने से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कार्रवाई की तैयारी चल रही थी।
--