फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   attack on police party in sambhal

संभल में पुलिस-पीएसी पर पथरावः पैसे लेकर मामला रफा-दफा करने की अफवाह पर बवाल

Thu, 12 Jul 2018 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल/बबराला।
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल/बबराला। Updated Thu, 12 Jul 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
attack on police party in sambhal
रजपुरा के तुमरिया घाट में पुलिस पर हुए पथराव में क्षतिग्रस्त पुलिस की जीप - फोटो : अमर उजाला
पानीपत (हरियाणा) पुलिस के वाहन से कूदकर भागते वक्त युवक की दूसरे वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार शाम जब पुलिस के साथ परिजन युवक का शव गांव तुमरिया घाट लेकर पहुंचे तो लोगों ने पुलिस-पीएसी पर पथराव कर दिया। इसमें कई को चोट आई है। रजपुरा थाने की जीप और पीएसी के वाहनों के शीशे टूट गए। गांव में तनाव बना है और पुलिस तैनात कर दी गई है। किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रजपुरा थाने के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में तुमरिया घाट निवासी युवक धर्मवीर (28) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। युवक और किशोरी के चंडीगढ़ में होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस किशोरी के परिजनों को साथ लेकर निजी बुलेरो से चंडीगढ़ गई थी। वहां से पुलिस ने किशोरी और युवक को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन


जब पुलिस बुलेरो से पानीपत के थाना घरोंदा क्षेत्र से गुजर रही थी, तब आरोपी चलती गाड़ी से कूदकर भागने लगा। पीछे आ रही दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से वह घायल हो गया। इस सूचना पर घरोंदा पुलिस भी पहुंच गई और युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहा उसने दम तोड़ दिया। धर्मवीर की मौत की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इससे घर में कोहराम मच गया और परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। जहां उन्होंने स्थानीय पुलिस से हादसे के बारे में जानकारी ली और पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम कराया। घरोंदा थाने में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक धर्मवीर के चाचा भोजराज ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे वह पुलिस के साथ शव लेकर गांव पहुंचे।

घर पर पहले से भीड़ लगी थी और पुलिस-पीएसी मौजूद थी। करीब पौन घंटे बाद लोगों ने यह बात फैला दी कि पुलिस ने धर्मवीर को मारा है। इसके बाद अचानक पुलिस पर पथराव कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आरएम भारद्वाज ने बताया कि जिन लोगों ने पुलिस पर हमला किया है उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

 

धर्मवीर का शव लेकर पहुंची पुलिस टीम पर अचानक उस वक्त पथराव किया गया जब एक दो लोगों ने यह बात फैलाई कि सब कुछ पैसे से रफा-दफा हुआ है। पुलिस ने धर्मवीर को मारा है। अफवाह फैलने से आक्रोश में आए पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस अधीक्षक आरएम भारद्वाज, गुन्नौर के एसडीएम दीपेंद्र यादव और सीओ अकील अहमद मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने पथराव किया।

परिजन तो शांत थे और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। विधायक अजीत कुमार राजू भी गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार के प्रति हमदर्दी जाहिर की और अंतिम संस्कार कराया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। एहतियाती सतर्कता बरती जा रही है। जिन लोगों ने पुलिस पर हमला किया है उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  कराई जा रही है। 

 

धर्मवीर के चाचा भोजराज ने बुधवार को शाम चार बजे बताया कि हमने घटनास्थल पर जाकर देखा है। सड़क हादसे में मौत हुई है। हम शव को अपने साथ लेकर गांव आ रहे हैं। बुधवार को शाम सात बजे पुलिस के साथ शव को लेकर धर्मवीर परिजन गांव पहुंचे। गांव में धर्मवीर के घर पर पहले ही भीड़ लगी थी। पुलिस व पीएसी एहतियाती सतर्कता के चलते मौजूद थी।

अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। वहीं, प्रभारी निरीक्षक रजपुरा वरुण कुमार ने बताया कि  धर्मवीर के  अंतिम संस्कार की तैयारी हो गई थी। जगह-जगह पर लोग खड़े थे। हम पुलिस टीम के साथ गांव से बाहर निकर रहे थे। हमें इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि अचानक पथराव हो जाएगा। लेकिन कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। हमने अपना बचाव किया।

इसमें पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हुई है। पीएसी के वाहन पर भी पत्थर पड़े हैं। पीएसी का वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। शीशे टूटे हैं। पीएसी के जवानों को चोट आई है। पांच मिनट में पथराव बंद हो गया था। जिन लोगों ने पथराव किया उनमें परिजन शामिल नहीं थे। परिजन और रिश्तेदार अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे। इसीलिए पथराव के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed