फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   accident in sambhal

करेंट से किसान की मौत, गुस्साए लोगों लोगों ने लगाया जाम

Thu, 28 Jan 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 28 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
accident in sambhal
असमोली थाना क्षेत्र में बुधवार को सुबह किसान हाईटेंशन करेंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर किसान के परिवार वाले और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिजलीघर के निजी लाइनमैन पर विद्युत आपूर्ति संचालित करने का आरोप लगाया। शव सड़क पर रखकर लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन



मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। हादसा हीरापुर गांव का है। हाशम खां का 30 वर्षीय पुत्र इफ्तेखार अपनी गेहूं की सिंचाई करने खेत पर गया था। ट्रांसफार्मर का फ्यूज खराब देख उसने टांडाकोठी बिजलीघर पर फोन करके निजी लाइनमैन से शट डाउन मांगा। लाइनमैन ने शट्डाउन दे दिया।
विज्ञापन



थोड़ी देर बाद ही लाइन में विद्युत आपूर्ति संचालित हो गई। करेंट से इफ्तेखार की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए थे। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर के एक निजी लाइनमैन पर विद्युत आपूर्ति संचालित किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शव सड़क पर रखकर असमोली-पाकबड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कृष्ण मौके पर पहुंचे। इफ्तेखार के परिवार वालों को मुआवजा दिलवाए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।


थानाध्यक्ष योगेंद्र कृष्ण यादव का कहना है कि इफ्तेखार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके भाई इसरार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हीरापुर गांव में इफ्तेखार की करेंट की चपेट में आकर मौत हो गई। इफ्तेखार की मौत के बाद उसके बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।



उसके तीन बेटे व दो बेटी हैं। सबसे बड़े बेटे की उम्र आठ साल की है। बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी इफ्तेखार की पत्नी रेहाना के कंधों पर आ टिकी है। रेहाना का रो-रोकर बुरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed