फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   एटीएम मशीन लूटने की कोशिश के मामले में दो गिरफ्तार

एटीएम मशीन लूटने की कोशिश के मामले में दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
एटीएम मशीन लूटने की कोशिश के मामले में दो गिरफ्तार
एटीएम मशीन लूटने की कोशिश के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन


दो तमंचे, छह कारतूस समेत एक बाइक बरामद
एसपी ने प्रेसवार्ता कर किया मामले का खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो
बहजोई। संभल में एटीएम मशीन लूटने की कोशिश के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों के पास से दो तमंचे, छह कारतूस समेत एक बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान किया गया है।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि संभल कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान आदमपुर रोड से बाइक सवार दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में आता देख रोका। बाइक सवार दोनों की तलाशी के दौरान दो तमंचे 315 बोर, छह जिंदा कारतूस समेत एक डिस्कवर बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आबिद निवासी गांव मुशापुर व रणवीर सिंह निवासी गांव मुस्तफाबाद थाना हयातनगर बताया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया शुरूआती पूछताछ में सामने आया कि 22 मार्च 2018 को संभल के एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन को तोड़कर नगदी लूटने के मामले में दोनों आरोपी संलिप्त थे। आरोपियों के मुताबिक उन पर कई लोगों का कर्ज था। कर्ज निपटाने के लिए एटीएम मशीन को लूटने का प्लान बनाया था। आरोपी आबिद ने बताया कि वह एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास कर रहा था, जबकि रणवीर सिंह एटीएम के बाहर बाइक पर खड़े होकर लोकेशन ले रहा था। एटीएम मशीन के चैंबर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से दोनों आरोपियों की शिनाख्त की गई है। एसपी के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर एटीएम लूट घटना में प्रयुक्त किया कुदाल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह, उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार, रामेंद्र सिंह समेत कांस्टेबिल मोहित मलिक, कृष्णपाल, हरेंद्र सिंह व अक्षय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 22 मार्च की रात बदमाशों ने एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन को तोड़कर नगदी लूटने का प्रयास किया था। लेकिन, एटीएम मशीन तोड़ते समय चैंबर में लगा अलार्म बज उठा था और इससे डरकर बदमाश भाग खड़े हुए थे।

पी-04
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed