{"_id":"5c43839ebdec227390330ee0","slug":"41547928478-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो वाहन चोर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संभल पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो वाहन चोर पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग करते हुए एक चौराहे से गुजर रहे बाइक पर सवार दो चोरों को पकड़ लिया। दोनों ही चोर एक अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं जो दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से मांग के अनुसार बाइक चोरी करके अलग-अलग क्षेत्रों में बेचते हैं। जिनके पास से चोरी की आठ बाइक भी बरामद की गई हैं।
बहजोई स्थित कार्यालय पर खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की शाम को संभल कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक बाइक पर दो युवक चंदौसी चौराहे की ओर जा रहे हैं। जो बाइक चोर हैं। जिनके नाम पर संभल कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं।
जिसमें एक युवक हिस्ट्रीशीटर भी बताया गया। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए चंदौसी-मुरादाबाद चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी वहां से गुजर रही एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर दो तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। जिनकी बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस ने दोनों से गहनता से पूछताछ की तो दोनों की निशानदेही पर सात अन्य बाइकों को भी बरामद किया गया।
जिन्हें दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से चुराया गया था। आरोपियों ने अपने नाम उबेद और उवैस निवासी मोहल्ला मियां सराय कोटला कोतवाली संभल बताएं। दोनों ही चोर एक अंतर्राज्यीय शातिर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। जो मांग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से बाइक चोरी कर 5 हजार से10 हजार तक में बेचते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।