फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   आईपीएल मैच में सट्टा कराने वाले गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई

आईपीएल मैच में सट्टा कराने वाले गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल मैच में सट्टा कराने वाले गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई
संभल। आईपीएल के मैच पर सट्टा जुआ कराने वाले गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। आरोपी चार दिन पहले आईपीएल मैच पर सट्टा कराते हुए पकड़े गए थे। यह गिरोह मैच पर बच्चों से जुआं और सट्टा खिला रहा था। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा कराने वाले गिरोह के आठ सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। यह गिरोह चार दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी में आईपीएल मैच पर सट्टा कराते हुए पकड़े गए थे।
विज्ञापन

यह गिरोह नगर क्षेत्र में नौजवानों के साथ बच्चों को भी सट्टा जुआ खिलाने का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों पर जुआ अधिनियम में कार्रवाई की थी। अब गैंगस्टर एक्ट के साथ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देहली दरवाजा निवासी नदीम इस गिरोह का सरगना है। इसके साथ मोहल्ला कोटगर्वी निवासी काजिम, फरमान, फैसल, मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी मुकर्रम, शानू, शाहजेब व मोहल्ला कबीर की सराय निवासी मुजस्सिम हैं। यह सभी आरोपी निजी स्वार्थ के लिए नौजवानों को सट्टा खिला कर रहे हैं। इससे समाज में अपराध बढ़ने का अंदेशा था, इसलिए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed