{"_id":"5c47764cbdec2253344371f3","slug":"191548187212-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे बाद घायल को मिली पुलिस की मदद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार घंटे बाद घायल को मिली पुलिस की मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। चार घंटे बाद घायल को मजरूमी चिट्ठी मिली, तब कहीं जाकर आधी रात में घायल का मेडिकल परीक्षण हो सका। यह हाल तब है जबकि मारपीट के मामले में घायल कराहता हुआ थाने पहुंचा।
थाना क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी टीकम सिंह बहजोई में एक दुकान पर काम करता है। सोमवार की शाम साढ़े छह बजे करीब जब वह साइकिल से गांव चितौरा जा रहा था। आरोप है कि तभी रास्ते में कुछ लोगों ने चार पहिया वाहन से उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा।
इस बीच वाहन सवारों ने उतरकर उसके साथ जमकर मारपीट की। इससे वह बुरी तरह से चोटिल हो गया। 100 डायल पुलिस को सूचना दी तो काफी देर बाद 100 डायल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे थाने जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
इस पर आसपास से गुजर रहे कुछ लोगों ने मदद करते हुए उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे अपने साथ थाने लाए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस कार्रवाई को लेकर टहलाने लगी।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस की ओर से 11 बजे करीब उसे मजरूमी चिट्ठी देकर उसको मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।