{"_id":"5c4383a1bdec2229c12b7cb2","slug":"181547928481-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरिकेड तोड़कर भाग रहे पशु तस्करों की गाड़ी को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैरिकेड तोड़कर भाग रहे पशु तस्करों की गाड़ी को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। मुखबिर की सूचना पर पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर लगाया बैरिकेड पशु तस्करों की गाड़ी ने तोड़ दिया। जिसका पुलिस ने पीछा किया। जिसके बाद पशु तस्कर गाड़ी को रास्ते में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पशुओं से भरे टाटा मैजिक को कब्जे में ले लिया। जिसमें छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शनिवार की देर रात यूपी 100 पुलिस को संभल आदमपुर मार्ग से गोवंशीय पशुओं से भरी टाटा मैजिक गाड़ी आने की सूचना मिली। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र की चौकी चौधरी सराय के नजदीक बैरियर लगाकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया।
लेकिन तस्कर बैरियर को तोड़कर मुुरादाबाद मार्ग की ओर भागने लगे। तस्करों के भागने की सूचना वायरलैस पर दी गई। जिसे सुनकर कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। लेकिन तस्करों ने चंदौसी चौराहे पर लगी पुलिस को भी तस्कर चकमा दे दिया। उधर सूचना के बाद सिरसी पुलिस चौकी की पुलिस भी बैरियर लगाकर सक्रिय हो गई। तस्करों ने इस बैरियर को तोड़ दिया। जहां पुलिस वाल-वाल बच गई। तस्करों की गाड़ी के पीछे पुलिस की कई गाड़ियां लग गई।
विज्ञापन
चारों ओर से घिरा देख आरोपी मुरादाबाद मार्ग स्थित नखासा थाना क्षेत्र के गांव अली नगर के नजदीक टाटा मैजिक गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी से छह गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही गाड़ी नंबर के माध्यम से तस्करों का पता लगाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।