फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   टाटा मैजिक ने फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले को रौंदा, मौत

टाटा मैजिक ने फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले को रौंदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
टाटा मैजिक ने फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले को रौंदा, मौत
टाटा मैजिक ने फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले को रौंदा, मौत
विज्ञापन

- संभल-मुरादाबाद मार्ग पर कुरैशी बोन मिल के सामने हुआ हादसा
- परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार, बाद में पुलिस के समझाने पर माने
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर कुरैशी बोन मिल के सामने टाटा मैजिक ने मोपेड पर सवार फेरी वाले को रौंद दिया। उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पहुंचे परिजनों ने पहले शव उठाने से इनकार कर दिया। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर परिजन माने और शव को उठाने दिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर माफी के मोहल्ला दोनी निवासी खालिद (40 वर्ष) पुत्र हारुन मोपेड से फेरी लगाकर कपड़े बेचने का कार्य करते थे। बुधवार को वह कपड़े बेचने के बाद संभल से साढ़े चार बजे के करीब वापस अपने गांव महमूदपुरमाफी जा रहे थे। मुरादाबाद रोड पर नखासा थाना क्षेत्र में कुरैशी बोन मिल के सामने से पीछे से टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही खालिद की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंच गए। विरोध जताते हुए शव को उठाने से इनकार कर दिया। शहर कोतवाल धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया है। मैजिक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। चालक भाग गया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


नहीं बचा कोई चारा, कैसे होगा गुजारा
संभल। सड़क हादसे में मौत के बाद खालिद की पत्नी और बच्चों के सिर से साया उठ गया है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा दस साल का है। बाकी सब छोटे हैं। परिवार में पिता की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि अन्य भाई छोटे हैं। यह परिवार में अलग रहते थे। खालिद की मौत के बाद परिवार में कमाने के लिए कोई नहीं बचा। गुजारे पर संकट आ खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
फोटो-13 से 15 तक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed