फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   संभल में विद्युत विभाग की टीम पर भीड़ का हमला, पथराव

संभल में विद्युत विभाग की टीम पर भीड़ का हमला, पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
संभल में विद्युत विभाग की टीम पर भीड़ का हमला, पथराव
संभल। नगर के एक मोहल्ले में विद्युत खंभों पर तार बदलकर केवल बॉक्स लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर सैकड़ों लोगों की भीड़ ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जहां विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को लाठी-डंडों से गिरा-गिरा कर पीटा और बाद में पथराव किया। टीम के साथ पहुंची पुलिस को भी भीड़ ने दौड़ा लिया। इस हमले में कई लोगों को अंदरूनी चोटें आईं लेकिन दो को गंभीर चोट लगी। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों की ओर से दी गई तहरीर पर हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव, उपखंड अधिकारी प्रथम यशपाल सिंह, अवर अभियंता गुड्डू कुमार और अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण वीरसेन, करीब 20 सदस्यों की टीम को लेकर शनिवार की सुबह को नगर के मोहल्ला नई सराय में पहुंचे थे। जहां पूरी टीम मोहल्ले में पुराने तार हटाकर नया केबिल लगा रही थी और केबिल बॉक्स को भी लगाकर मीटर से जोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव ने बताया कि काम शांतिपूर्वक चल रहा था कि अचानक लाठी-डंडों के साथ भीड़ का एक झुंड उनकी ओर आया और एक साथ हमला कर दिया। जिसमें कुछ कर्मचारी और अधिकारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग गए। जबकि कुछ लोग भीड़ के बीच में फंस गए। जिन्हें भीड़ ने लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटा। जिनके काफी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में सहायक अभियंता रणवीर सिंह और हरी सिंह भी शामिल हैं। लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली में रखे करीब 6 लाख रुपये के सामान को भी लूट लिया और तोड़फोड़ करते हुए चार लाख का नुकसान भी किया है।
सूत्रों की मानें तो विद्युत विभाग की टीम जिस समय मीटर को बॉक्स से जोड़ रही थी। तभी लोग विरोध कर रहे थे। पुलिस को बुलवाया गया। दोनों ओर से हुई कहासुनी के बाद मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और विद्युत विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। जहां भीड़ ने टीम के सदस्यों को गिरा-गिरा कर पीटा।
स्वयं को घिरता देख कुछ पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठ कर भाग गए और कुछ पुलिसकर्मी वहां रुके रहे । जिन्होंने भीड़ के हित की बात करते हुए पिटते कर्मचारियों को बचाने का प्रयास किया। बवाल की सूचना के बाद कोतवाली से अधिक संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची और विद्युत विभाग की टीम को वहां से कोतवाली ले आई। अब विद्युत विभाग की ओर से 8 लोग नामजद समेत तकरीबन करीब ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। वहीं मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है।

सादा वर्दी में पहुंचे दरोगा ने दिखाई पिस्टल तो भड़क गए लोग
संभल। इस मामले में कुछ लोगों का कहना है कि मीटर को बॉक्स से जोड़ने के दौरान मोहल्ले के लोग विरोध कर रहे थे। तभी सादी वर्दी में पहुंचे एक दरोगा ने अपनी पिस्टल निकालकर लोगों को धमकाने का प्रयास किया। जिससे लोग आक्रोशित हो गए और दरोगा के साथ पुलिस को भी दौड़ा लिया। बताया जा रहा है कि सादी वर्दी वाले दरोगा को लोग विद्युत विभाग का कोई अधिकारी समझ बैठे थे। वहीं दरोगा वाले मामले का जिक्र विद्युत विभाग ने अपनी तहरीर में नहीं किया।

-----------------------------------------
विद्युत विभाग की ओर से एक टीम खंभों पर केबल बॉक्स लगाने और प्लास्टिक केबिल बदलने गई हुई थी। जहां कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दरोगा के द्वारा पिस्टल दिखाने जैसी कोई बात नहीं है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।- यमुना प्रसाद पुलिस ,अधीक्षक संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed