{"_id":"59ea46064f1c1b87698b68d9","slug":"161508525574-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर गांव में नई परंपरा को लेकर दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुजफ्फरपुर गांव में नई परंपरा को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरपुर गांव में नई परंपरा को लेकर दो पक्षों के लोग आमने सामने आए
अमर उजाला ब्यूरो।
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में नई परंपरा को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। आपस में हुई कहासुनी के बाद दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। तनाव की स्थिति के बीच पुलिस क्षेत्राधिकारी और एसडीएम मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझौता करा दिया।
गांव मुजफ्फरपुर में एक समुदाय के द्वारा एक घर में सामूहिक नमाज पढ़ने को लेकर विरोध किया गया था। जिस पर दूसरे समुदाय ने गांव के चामुंडा मंदिर पर छत डालने का विरोध किया था। शुक्रवार को दोनों पक्ष इसी तभाव को लेकर आमने सामने आ गए। सूचना के बाद मौके पर थानाध्यक्ष, एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे और दोनों समुदाय से बात की। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को उन्होंने थाने बुलाया। जिसमें सहमति बनी कोई भी नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। दोनों पक्ष सहमत हुए की चामुंडा के मंदिर पर लिंटर पड़ेगा। और दूसरे पक्ष की नमाज अदा की जाएगी। उसमें नमाज का विरोध नहीं किया जाएगा। एसडीएम राशिद अली खां ने बताया कि दोनों समुदाय के लोगों में समझौता कर दिया है।