{"_id":"5d0a96a78ebc3e617666c0c1","slug":"15609750018-sambhal-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो तस्कर और पुलिस में मुठभेड़, एक आरोपी पकड़ा, दूसरा भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गो तस्कर और पुलिस में मुठभेड़, एक आरोपी पकड़ा, दूसरा भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नखासा थाना पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हुई है। इसमें एक आरोपी पकड़ा है। जबकि दूसरा आरोपी भागा हुआ है। इस मुठभेड़ के दौरान कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस भागे हुए आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को यह कामयाबी मुखबिर की सूचना पर मिली।
बुधवार की सुबह नखासा पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने बताया कि गो तस्करी का आरोपी हिन्दूपुरा खेड़ा निवासी नाजिम उर्फ टुंडा अपने एक साथी निहाल के साथ हिन्दूपुरा खेड़ा के खेत खलिहानों में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगा है।
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों ने पुलिस को आता देखा तो फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस कर्मी पॉजिशन पर आ गए और पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जब पुलिस की ओर से फायरिंग की गई तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर नाजिम उर्फ टुुंडा को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी निहाल भाग निकला।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार आर्या ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सक्रिय गो तस्कर है। लगातार क्षेत्र में गो पशुओं का कटान कराया है।
इसी क्रम में एक गो अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज है। जिसमें वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग की जिसमें पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। पकड़े गए आरोपी पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें दस मुकदमे गोवंशीय पशु कटान के हैं।