{"_id":"5d03f26a8ebc3e5a1860e895","slug":"156053974320-chandausi-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को भगा ले जाने वाले युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती को भगा ले जाने वाले युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवक पर दूसरे समुदाय की युवती को भगा ले जाने के आरोप में कोतवाली में रिपोर्ट कराई गई थी। पुलिस ने युवक को पकड़कर युवती के बिना 164 बयान दर्ज कराए कोर्ट में पेश कर दिया। न्यायालय इसी कारण से युवक को वापस कर दिया। इसको लेकर भाजयुुमो व हिंदू जागरण मंच के कार्यकताओं की प्रभारी निरीक्षक से तीखी नोकझोंक हुई।
कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवक पर दूसरे समुदाय की युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। इसी आरोप के तहत युवती के पिता ने गुरुवार की शाम आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद युवक ने युवती को बरामद भी करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। लेकिन पुलिस ने भारी चूक कर दी।
उसने युवती के 164 के बयान लिए बिना ही युवक को कोर्ट में पेश कर दिया। इसी कारण से न्यायालय ने आरोपी को वापस कर दिया। जब इस बात की जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के डा.विशाल चौहान व हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर वंदेमातरम को हुई तो वह कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने इस तरह से युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर रोष जताया। इस दौरान दोनों की प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया से तीखी नोकझोंक हुई। कोतवाल ने बताया कि अब आरोपी युवक को 17 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान युवती के 164 के तहत बयान दर्ज कराएं जाएंगे। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।