फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   मोहम्मदपुर मालनी के विवाद में पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की

मोहम्मदपुर मालनी के विवाद में पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदपुर मालनी के विवाद में पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मालनी में हुए विवाद के बाद पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। बुधवार रात दस बजे करीब गांव मोहम्मदपुर मालनी में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग की घटना हो गई थी।
विज्ञापन

इसमें मोहम्मद आसिफ को चोट आई थी। पुलिस ने पीड़ित की तरहरीर के आधार पर दूूसरे पक्ष के सलमान, शाहरूख, कामिल और अमन पर रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भतीजे की बारात गुरुवार को जानी है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव के लोगों को खाने पर आमंत्रित किया गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपी पक्ष के लोग हथियार लेकर घर में घुस गए। मेहमानों के साथ गाली गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट और पथराव किया गया। पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण करा आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed