{"_id":"59eb8a6a4f1c1bce538b87db","slug":"151508608618-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुटभेड़ में पकड़े गये बदमाश की मौत की खबर पर सेंकड़ो ग्रामीण थाने पहुंच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुटभेड़ में पकड़े गये बदमाश की मौत की खबर पर सेंकड़ो ग्रामीण थाने पहुंच
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश की मौत की अफवाह पर थाने पहुंचे ग्रामीण
गुरुवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा था, हुआ था घायल
अमर उजाला ब्यूरो
धनारी। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश कर की मौत की अफवाह पर शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। इससे पुलिस में खलबली मच गई। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक और सीओ भी थाने पहुंच गए। उन्होंने एक ग्रामीण की बदमाश से बात कराई, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और अपने घर चले गये।
गुरुवार की रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इनामी बदमाश राकेश यादव को हिरासत में लिया था। इस दौरान पुलिस की गोली से वह घायल हो गया था। मुठभेड़ में थानाध्यक्ष और एक दारोगा भी गोली लगने से घायल हो गए थे। शनिवार की सुबह अफवाह उड़ी कि पकड़ा गया इनामी बदमाश राकेश पुत्र महेंद्र की मौत हो गई है। ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सैकड़ों ग्रामीण थाना गेट पर एकत्र हो गये। मृतक बदमाश का शव मांगने लगे। ग्रामीणों का आक्रोश देख थानाध्यक्ष ने अधिकारियों को सूचना दी। एसपी पंकज कुमार पांडेय व सीओ सुदेश कुमार थाने पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ से एक ग्रामीण की बात पकड़े गये बदमाश से कराने पर शांत हो गये और अपने घरों को चल गये।
एसआई लईक अहमद ने बताया कि पकड़े गये बदमाश ने कई और लोगों के नामों को उजागर किया है। कि लोगों ने कोर्ट में हाजिर होने से मना कर दिया था। उन्हीं लोगों ने झूठी अफवाह उड़ा दी। जिससे माहौल बिगड़ जाये। मुठभेड़ में घायल बदमाश का बदायूं के जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अफवाह फैलाने वाले की तलाश कर रही है। पूरे मामले की जांच कर रही है।