{"_id":"5c799d67bdec224df422eec5","slug":"131551474023-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोहरी में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोहरी में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या
संभल। क्षेत्र के एक गांव में दहेजलोभी ससुरालियों ने दहेज में बुलट, जेवर व नकदी नहीं मिलने पर एक विवाहिता की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रजपुरा की मिथलेश पत्नी शिवचरण ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रीति (20 वर्ष) की शादी सात माह पूर्व रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव डोहरी के संजय के साथ की थी। हैसियत के अनुसार शादी में दान-दहेज भी दिया गया था। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और विवाहिता से दहेज में बुलट मोटरसाइकिल, एक लाख नकद और सोने की चेन की मांग करते रहते। विवाहिता ने इसके लिए इंकार कर दिया तो उसका आए दिन उत्पीड़न किया। कई बार मारपीट करने की शिकायत विवाहिता ने अपने मायके वालों से की थी। लेकिन शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है ।मौके पर जाकर जानकारी ली तो विवाहिता को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेहोश किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।