{"_id":"5c8fffc2bdec2214195ab6ac","slug":"111552940994-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांके बिहारी के दर्शन कर लौट रहे सफाई कर्मी परिवार को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांके बिहारी के दर्शन कर लौट रहे सफाई कर्मी परिवार को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। वृंदावन से बांके बिहारी के दर्शन करके लौट रहे एक सफाई कर्मचारी के परिवार को चार ढाटाबंद बदमाशों ने नवनिर्मित चंदौसी बाईपास पर कीलों वाला रिम डालकर कार को पंचर करने के बाद करीब पच्चीस हजार रुपये की नगदी सहित करीब ढाई लाख का जेवर आदि लूट लिया। वारदात को बनियाठेर थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया लेकिन पीड़ितों ने पुलिस को कोई तहरीर तक नहीं दी है।
नगर के मोहल्ला कैथल डहरिया निवासी और पालिका चंदौसी में सफाई कर्मचारी सुमित कुमार दो दिन पहले अपनी पत्नी प्रीति, बेटा शिवा, बेटी नीति, सास शारदा, साले रवि, सलहज रजनी, उसके पुत्र देव, पुत्री सोनम व छोटी के साथ वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने गए थे। बांके बिहारी के दर्शन व मथुरा की लट्ठमार होली देखने के बाद सुमित कुमार का परिवार इनोवा कार से रविवार की रात को वापस लौट रहा था। जब उनकी कार रात को करीब डेढ़ बजे चंदौसी के नवनिर्मित बाईपास पर पहुंची तो लुटेरों ने रास्ते में नुकीले कीलें लगी एक साइकिल रिम डाल दी, इसके ऊपर कुछ मिट्टी डाल दी ताकि रिम दिखाई न दे।
कार जैसे ही उसके ऊपर से गुजरी तो दो पहियों में पंचर हो गया। कार कुछ ही दूरी पर जाकर रुक गई। जैसे ही कार रुकी वैसे की चार ढाटाबंद लुटेरों ने कार को घेर लिया। चालक गुड्डू व रवि कुमार को गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन
सभी को कार से बाहर निकालकर रवि से 1500, रजनी से 400 व शारदा से 20 हजार रुपये नगदी व सभी महिलाओं के सोने-चांदी के जेवर आदि करीब ढाई लाख रुपये का माल लूट लिया। लुटेरों ने सभी को पंचर गाड़ी पर बैठा कर रवाना कर दिया। खुद बाइक पर सवार होकर भाग निकले। सुमित कुमार ने बताया कि रात को परिजन इतना घबरा गए कि थाने जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। सोमवार की शाम तक भी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। हालांकि सुमित घटना की जानकारी पुलिस को देने जाने की बात कह रहा था। इधर बनियाठेर थाना पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।