फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   बाबूखेड़ा में शौचालय निर्माण में सामने आई 5 लाख की धांधली

बाबूखेड़ा में शौचालय निर्माण में सामने आई 5 लाख की धांधली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
बाबूखेड़ा में शौचालय निर्माण में सामने आई 5 लाख की धांधली
बहजोई। जिले के विकासखंड असमोली की ग्राम पंचायत बाबूखेड़ा के ग्रामीणों ने गांव में ग्राम प्रधान की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन समेत शौचालयों व अन्य विकास कार्यों में घोटाले का आरोप लगाते शपथ पत्र के साथ मंडलायुक्त से शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने पर डीपीआरओ की ओर से मामले की जांच कराई गई। अब जांच के बाद पूरे मामले में विभागीय अधिकारी कार्रवाई को लेकर उदासीनता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

मामला विकासखंड असमोली की ग्राम पंचायत बाबूखेड़ा का है। 10 जनवरी 2019 को ग्राम पंचायत बाबूखेड़ा के ग्रामीणों में नरेश कुमार समेत जितेंद्र, ओमप्रकाश सिंह, ओमकार सिंह, गुल हसन, जगन सिंह, संजीव कुमार आदि ने मंडलायुक्त को शपथ पत्र के साथ दिए गए शिकायती पत्र में बताया था कि ग्राम प्रधान ने विकास के नाम पर गांव में किए गए कार्यों में जमकर धांधली की है। इनमें शौचालयों में घटिया सामग्री का प्रयोग किया है।
विज्ञापन

सड़कों व नाली निर्माण में पुरानी ईंटों का प्रयोग समेत मानक के अनुसार निर्माण सामग्री का भी प्रयोग नहीं किया गया है। सड़कों की ईंटें उठाकर अपने निजी प्रयोग में ली गई हैं। वृक्षारोपण व हैंडपंपों के नाम पर भी धांधली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर लाइट लगवाने व प्रधानमंत्री आवास आवंटन में भी अनियमितता की गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक मंडलायुक्त के आदेश पर बीते दिनों जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से गांव में 22 फरवरी 2019 को जिला कंसलटेंट को भेजकर पूरे मामले की जांच कराई गई थी। जिला कंसलटेंट की जांच में शौचालयों में घटिया सामग्री व मानक के अनुसार निर्माण न होने की बात सामने आई थी।

जांच में साफ हुआ कि पूरे मामले में करीब 5 लाख रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि अब जांच के बाद पूरे मामले में कार्रवाई को लेकर विभागीय अफसर टाल मटोल कर रहे हैं। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि पूरे मामले में जिलाधिकारी की ओर से ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। तय समय तक संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed