फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crime

पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, एक गोतस्कर और सिपाही को लगी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
crime
संभल/मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर डसर के नजदीक पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गो-तस्कर को भी गोली लगी है। मुठभेड़ में घायल हुआ गो-तस्कर 25 हजार रुपये का इनामी है जो गैंगस्टर में वांछित चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उस पर करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। एक अन्य आरोपी भागा हुआ है। उसकी तलाश में पुलिस जंगल में कांबिंग कर रही है। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे। पुलिस ने घायल सिपाही और गो-तस्कर को अस्पताल मेें भर्ती कराया है। साथ ही गो-तस्कर के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम चार बजे के करीब असमोली पुलिस गांव शाहपुर डसर के नजदीक चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। घेराबंदी करने पर बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें थाना असमोली में तैनात जिला बिजनौर के बहापुर थाना अंतर्गत गांव रसूलपुर मुजफ्फर निवासी सिपाही हेमराज के हाथ में गोली लगी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक आरोपी की टांग में गोली लगी जबकि दूसरा आरोपी जंगल में भाग गया। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा निवासी नाजिम के रूप में कराई। पुलिस ने पड़ताल की तो आरोपी गैंगस्टर में वांछित व 25 हजार रुपये का इनामी निकला। पुलिस की छानबीन में 12 मुकदमे दर्ज होने की भी बात सामने आई।
विज्ञापन

मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह हयातनगर थाना, नखासा थाना और कोतवाली संभल की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। भागे हुए आरोपी असमोली के गांव मंसूरपुर माफी निवासी फहीम की तलाश में कांबिंग की गई लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका। घायल सिपाही और गो-तस्कर को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed