फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crime

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया 15 हजार का ईनामी बदमाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
crime
बहजोई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार के इनामी एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस दौरान बदमाश का एक साथी फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश के बांये पैर में गोली लगी है। वहीं, एक कांस्टेबिल भी घटना में घायल हुआ है। एसपी व सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया और फरार बदमाश की तलाश को सर्च आपरेशन चलाया। गिरफ्तार बदमाश पर लूट व गैंगेस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पौने छह बजे करीब बेहटा-जयसिंह चौराहे के निकट ड्योढाई रोड पर बहजोई पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ हुई। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अकरम निवासी गांव अशरफपुर फैजगंज थाना डिडौली जिला अमरोहा के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल आयुष भी घायल हो गया। मौके से एक तमंचा 315 बोर व चार कारतूस समेत एक बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाश थाना नखासा से वांछित 15 हजार का इनामी है। इस पर जिला संभल व अमरोहा के थानों में लूट व गैंगेस्टर आदि के मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश के लिए सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed