चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के नेहटा मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार प्राइवेट नेटवर्किंग कर्मचारी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम गया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेे लिया है।
चंदौसी के मोहल्ला कागजी निवासी अमित शर्मा 35 वर्ष बहजोई में प्राइवेट नेट वर्किंग कंपनी में कर्मचारी था। वह रोजाना की तरह से शुक्रवार की शाम बाइक से घर लौट रहे थे। शाम सवा छह बजे अमित मझावली चौराहे से नेहटा वाली सड़क पर पहुंचा, तो किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर ही पड़ा रहा। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना नगर के व्यापारी नेता अनुज वार्ष्णेय को दी। इस पर अनुज वार्णेय अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर जा पहुंचे। यहां से पहचान होने पर अमित के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। कुछ ही देर में अमित के भाई सुमित व नितिन भी घटनास्थल जा पहुंचे। गंभीर रूप से घायल अमित को परिजन सीता रोड स्थित निजी नर्सिंगहोम में उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने अमित को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अमित के शव को सीएचसी ले आए।उधर हादसे में अमित की मौत होने की सूचना जब पत्नी सलोनी व अन्य परिजनों को मिली, तो घर में कोहराम मच गया। अमित के पिता रमेश चंद्र शर्मा नगर पालिका से सेवानिवृत्त हैं। अमित की मौत होने पर पत्नी, पुत्र व पुत्री का रो-रोकर बुला हाल है।