फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crimanal siuside after shoot his wife in sambhal

कहासुनी पर बदमाश ने पत्नी को मारी गोली, फिर स्वयं कर ली आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
crimanal siuside after shoot his wife in sambhal
चंदौसी। खाद व्यापारी की हत्या कर लूट में वांछित चल रहे बदमाश भूप सिंह ने गांव बाबेपुर अपनी ससुराल में कहासुनी होने पर पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में पत्नी को मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से तमंचा, तीन खोखे बरामद हुए किए हैं और शव को पीएम के लिए भेजा दिया है। सीओ और फॉरेंसिंक टीम जांच में जुट गई हैं। आरोपी भूप सिंह के ससुर ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बेरनी रोड पर 30 जुलाई को चार बदमाशों ने खाद व्यापारी रामौतार शर्मा की हत्या के बाद लूट की वारदात की थी। इस वारदात में जिला बदायूं थाना फैजगंज बेहटा गांव बझेड़ा निवासी बदमाश भूप सिंह वांछित चल रहा था। भूप सिंह शनिवार की सुबह करीब चार बजे थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बाबेपुर स्थित अपनी ससुराल पहुंचा। छत पर उसकी पत्नी गीता, बेटा अनिकेत, ध्रुव और बेटी अंजलि सो रहे थे। भूप सिंह के ससुर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब चार बजे भूप सिंह दीवार के सहारे छत पर चढ़ गया। वहां गीता से खाने के लिए खाना मांगा था। पुलिस से छिपने की बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। भूप सिंह ने तमंचा निकालकर गीता को गोली मार दी। लेकिन गोली मिस हो गई। फिर उसने दोबार फायर किया और गोली गीता के सीने में बायीं ओर लगी।
विज्ञापन

गीता चिल्लाते हुए जीने के रास्ते नीचे उतर आई। आरोपी भूप सिंह भी छत से नीचे आ गया और कमरे में जाकर अपनी कनपटी से सटाकर तमंचे से गोली मार ली। भूप सिंह मौके पर ढेर हो गया। सुरेंद्र सिंह आनन-फानन में बेटी गीता को उपचार के लिए चंदौसी सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ अशोक कुमार, थाना कुढ़ फतेहगढ़ प्रभारी निरीक्षक रकम सिंह, कोतवाली चंदौसी प्रभारी धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मौके से 315 बोर का एक तमंचा और तीन खोखे बरामद हुए हैं। उन्होंने भूप सिंह के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक भूप सिंह के ससुर सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। भूप सिंह पर गीता को गोली मारने और फिर स्वयं गोली मारकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। बच्चे सहमे हुए हैं।

खाद व्यापारी की हत्या के बाद लूट के मामले में वांछित अपराधी भूप सिंह ने अपनी ससुराल में पहले पत्नी को गोली मारी, फिर खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। भूप सिंह की पत्नी का मेरठ में उपचार चल रहा है। मृतक के ससुर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। मामले में जांच शुरू कर दी है।
अशोक कुमार, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed