{"_id":"6526f37576cd44859b005296","slug":"cricket-lovers-excited-by-second-consecutive-win-in-world-cup-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-3836-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विश्व कप में लगातार दूसरी जीत से क्रिकेट प्रेमी उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विश्व कप में लगातार दूसरी जीत से क्रिकेट प्रेमी उत्साहित
विज्ञापन
संभल। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन से अफगानिस्तान के खिलाफ भी बेहतरीन जीत दर्ज की है। क्रिकेट प्रेमियों को टीम से जो उम्मीद थी उसको टीम ने पूरा किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को गेंदबाजों ने कम स्कोर पर ही ढेर कर दिया। बाद में बल्लेबाज अपने लय में नजर आए।
क्रिकेट प्रेमी विश्वकप की दूसरी लगातार जीत से खुश हैं। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया को हराया था। अब तीसरा मैच पाकिस्तान से होना है। प्रशंसकों का कहना है कि भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पाकिस्तान की टीम को भी मात देगी। बुधवार को मैच शुरू होने से ही प्रशंसकों ने मान लिया था कि टीम को जीत मिलेगी। तेज गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। बाद में बल्लेबाजों ने खुश कर दिया। अब्दुल हन्नान ने कहा कि टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विश्व कप फाइनल जीतने की पूरी उम्मीद है। प्रदीप गुप्ता ने कहा कि टीम ने पहले मैच में ही ऑस्ट्रेलिया को मात देकर साबित कर दिया था कि इस विश्वकप में सबसे दमदार टीम है। इस बार विश्वकप जीतेंगे। दूसरी कोई टीम मुकाबले में नहीं है। पाकिस्तान की टीम को भी भारतीय टीम मात देगी।