फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cow's death: Cow protection group stages protest at Kotwali police station.

Sambhal News: गाय की मौत, कोतवाली पर गोरक्षक दल ने किया प्रदर्शन

Mon, 07 Sep 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 07 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cow's death: Cow protection group stages protest at Kotwali police station.
चंदौसी। संस्कार वैली फेस-टू में एक गाय को पीट-पीटकर घायल करने के बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

दो सितंबर को आवास विकास निवासी बब्बू पाठक की गाय संस्कार वैली फेस-टू स्थित मुकेश मौर्य के खेत में घुस गई थी। आरोप है कि खेत स्वामी मुकेश मौर्य ने गाय को पेड़ से बांधकर डंडों से पीटा। पिटाई के दौरान गाय नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल गाय को मां एनिमल संस्था के शेल्टर होम में उपचार के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

आरोपी मुकेश मौर्य के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। रविवार सुबह उपचार के दौरान गाय ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर गोरक्षा दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और कोतवाली पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि गिरफ्तारी के बाद ही गाय को दफनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संत कुमार ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने डिप्टी सीवीओ अजय कुमार से मृत गाय के शव का परीक्षण करने को कहा। इसके बाद गोरक्षा दल के कार्यकर्ता वहां से लौट गए। उन्होंने गाय को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed