फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   corona virus matter in sambhal

शहरों से पलायन करके आए लोग नहीं कर रहे क्वारंटीन का पालन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
corona virus matter in sambhal
संभल। संभल जिले में दूसरे राज्यों से पलायन करके आए दस हजार से अधिक लोगों को उनके ही घर में क्वारंटीन करने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग ने किया है लेकिन इसे लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वे खुलेआम गांव में जगह जगह घूम रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। इसके बारे में ग्राम प्रधान और आशाओं की ओर से चिकित्साधिकारियों के पास लगातार फोन कॉल आ रही हैं।
विज्ञापन

संभल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधीक्षक डा. जुहेब करीम ने बताया कि लोग समझाने के बाद भी नहीं मान रहे हैं। भदरौला से सोमवार को रात काल आई थी कि बाहर से पलायन करके आए लोग क्वारंटीन नहीं हो रहे हैं और घूम रहे हैं। गांव वालों का कहना था कि समझाने के बाद नहीं मान रहे हैं। इसपर नखासा पुलिस को खबर दी गई थी। पुलिस ने जाकर जब डांट फटकार की तो लोग घरों में रहने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

नखासा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें दौड़ रही हैं जो गांव गांव जाकर बाहरसे आए लोगों को समझा रही हैं कि कम से कम 14 दिन अपने ही घर में रहें। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कहा कि क्वारंटीन को सफल बनाने की जिम्मेदारी आशाओं और ग्राम प्रधानों को सौंपी गई है। आशाएं ही बाहर से आए लोगों की सूची बना रही हैं और पल-पल फोन पर खबर दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed