फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   coordination department withdraw scholarship

वजीफा वापस लेने में जुटा विभाग

Sun, 13 May 2018 01:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 13 May 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
coordination department withdraw scholarship
scholarship scam in uttarakhand
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने फर्जीवाड़ा करके हड़पे गए वजीफा और फीस प्रतिपूर्ति की धनराशि को वापस लेने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बैंकों की उन शाखाओं से संपर्क साधा है, जिनके बैंक खातों में धनराशि भेजी गई थी।      
विज्ञापन

                      
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी शनिवार को असमोली स्थित स्टेट बैंक शाखा में पहुंचे। कई घंटे छानबीन के बाद 55 बैंक खातों में होने की जानकारी मिली। इन सभी खातों से लेनदेन करने पर 12 फरवरी को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने रोक लगा दी थी, लेकिन धनराशि वापस न हुई थी। जब शासन ने फर्जीवाड़े पर एफआईआर और रिकवरी के निर्देश दिए तो जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गंभीर हो गए। उन्होंने जमा धनराशि वापस लेने की तैयारी की। 
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि असमोली की स्टेट बैंक में शाखा में उनके द्वारा कई घंटे तक पड़ताल की गई है। इसी तरह से अन्य बैंक शाखाओं में जाकर जांच की जाएगी। बैंकों शाखाओं को ऐेसे 846 विद्यार्थियों के खाता नंबर की सूची दी गई है। यह सभी विद्यार्थी उन-उन संस्थाओं में पंजीकृत थे जो गैर मान्यता प्राप्त थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि बिना मान्यता संचालित पांच में से तीन संस्थाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दो संस्थाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है, जो कोतवाली में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed