फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   controversy on religious site in sambhal

धर्मस्थल में नया निर्माण की शिकायत पर पहुंची पुलिस, ताला लगाने पर हुआ विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
controversy on religious site in sambhal
यातनगर में धर्मस्थल के नए निर्माण पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस और मौके पर जमा लोग। - फोटो : SAMBHAL
संभल। हयात नगर थाना क्षेेत्र में धर्मस्थल पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद हो गया है। कुछ लोगों की शिकायत पर पुलिस ने धर्मस्थल से निर्माण कार्य का सामान हटवा कर ताला लगा दिया है। इससे दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। विवाद बढ़ने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने लोगों से बात कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस के ताला लगाने की कार्रवाई पर थानेदार को जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद हालात सामान्य हो गए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब दस बजे हयात नगर पुलिस को मोहल्ला नवाद से सूचना दी गई कि धर्मस्थल पर बिना अनुमति के लेंटर डाला जा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। साथ ही निर्माण कार्य के लिए लगे सामान को हटवाकर धर्मस्थल के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। जिससे लोग पुलिस का विरोध करने लगे। जन आक्रोश बढ़ता देख आला अधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव और पुलिस क्षेत्राधिकारी केके सरोज ने लोगों से संवाद किया और कुछ जिम्मेदार लोगों को बैठाकर हंगामा खत्म करने की बात कही। काफी देर हंगामा होने के बाद मामला शांत हो गया। अधिकारियों ने नया निर्माण नहीं करने की हिदायत दी है। साथ ही फिर से ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed