फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Controversy in Kotwali during settlement agreement in dispute, three arrested

Sambhal News: विवाद में सुलह समझौते के दौरान कोतवाली में हुआ विवाद, तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Controversy in Kotwali during settlement agreement in dispute, three arrested
संभल। कोतवाली में रविवार की शाम पांच बजे करीब दो पक्षों के बीच चल रहे सुलह समझौते के दौरान विवाद हो गया। चर्चा है कि इस दौरान गर्मा गर्मी बढ़ने पर सुलह समझौता करा रहे क्राइम इंस्पेक्टर अनूप शर्मा के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला करने समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के जामा मस्जिद के निकट निवासी अधिवक्ता फहद अली फारूखी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम चंदौसी मार्ग पर ट्रासपोर्ट नगर में सरायतरीन निवासी वाजिद उर्फ शब्बू और दीपा सराय निवासी परवेज के बीच 5-6 हजार रुपयों को लेकर कहासुनी हो रही थी। बताया कि जब उन्होंने और उनके भाई मीर अकबर ने समझाने का प्रयास किया तो परवेज व अन्य लोग गाली गलौज करने लगे थे।
विज्ञापन

विरोध करने पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें वह, वाजिद उर्फ शब्बू और मीर अकबर घायल हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय निवासी परवेज, खुर्रम, मुल्ला सालिम नौमान, मोहम्मद असद, हफीज पन्नी वाले और आठ-दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि दो दिन पहले हुए विवाद में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में कोई सुलह समझौता नहीं कराया जा रहा था। आरोपियों को गिरफ्तार कर लाया गया था। क्राइम इंस्पेक्टर अनूप शर्मा से कहासुनी या अभद्रता की घटना नहीं हुई है। आरोपी परवेज, खुर्रम और हफीज को न्यायालय में पेश किया गया था जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed