{"_id":"601db1978ebc3e270f08b44a","slug":"consumers-will-be-able-to-deposit-their-electricity-bill-from-the-meter-reader-sitting-at-home-chandausi-news-mbd378595133","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता घर बैठे मीटर रीडर को जमा कर सकेंगे अपना बिजली का बिल,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता घर बैठे मीटर रीडर को जमा कर सकेंगे अपना बिजली का बिल,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी(संभल)। उपभोक्ता अब घर बैठै ही मीटर रीडर को अपना बिजली का बिल जमा कर सकेंगे। मीटर रीडर की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बबराला डिविजन में मीटर रीडर के वॉलेट अकाउंट शुरू खोल दिए गए हैं। करीब 53 हजार उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। प्रोजेक्ट सफल होने पर जून माह से पूरे जिले में इसे लागू कर दिया जाएगा।
बिजली का बिल जमा करने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। बिल निकालने आने वाले मीटर रीडर के पास ही बिल जमा किया जा सकेगा। संभल जनपद में बबराला डिविजन में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। डिविजन में 24 मीटर रीडर हैं। सभी की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। मीटर रीडर घर आकर मीटर से आपका बिल निकालकर देगा। उपभोक्ता तुरंत ही मीटर रीडर को धनराशि देकर अपना बिजली का बिल जमा कर सकेंगे। जिस मशीन से मीटर रीडर बिल बनाकर देगा, उसी में भुगतान का विकल्प भी जोड़ा गया है। उसी मशीन से रीडर कम्प्यूटराइज्ड बिल जमा करने की रसीद देगा। उपभोक्ता ध्यान रखे, बिल जमा करने के बाद मीटर रीडर से कम्प्यूटराइज्ड रसीद अवश्य लेे लें। रसीद न होने पर उपभोक्ता बिल जमा करने का दावा नहीं कर सकेंगे। बबराला डिविजन में प्रोजेक्ट सफल होने पर जून माह से पूरे जिले में मीटर रीडर के द्वारा बिल जमा करने की सुविधा लागू हो सकती है।
तीन मीटर रीडर के अकाउंट खुले, वॉलेट में रखनी होगी धनराशि
बिजली अधिकारियों ने बताया कि बबराला डिविजन में 24 मीटर रीडर हैं। तीन मीटर रीडर के वॉलेट अकाउंट खुल गए हैं। वॉलेट संचालित करने के लिए मीटर रीडर को धनराशि बिजली विभाग में एडवांस में जमा करनी होगी। जितनी धनराशि वॉलेट में होगी, उतना ही बिल मीटर रीडर उपभोक्ता से वसूल सकेंगे। उपभोक्ता के द्वारा बिल की धनराशि देेने पर मीटर रीडर वॉलेट से उतनी ही धनराशि बिजली विभाग के खाते में जमा करेंगे तथा रसीद देंगे।
विज्ञापन
एक नजर बबराला डिविजन:
कुल उपभोक्ता- 53194
घरेलू बत्ती पंखा- 46,974
चक्की- 270
नलकूप- 4900
कॉमर्शियल- 1050
कुल मीटर रीडर- 24
बबराला डिविजन में अब मीटर रीडर बिजली के बिल की प्रति देने के साथ ही बिल वसूल भी करेंगे। तीन मीटर रीडर के वॉलेट अकाउंट खुल गए हैं। अन्य मीटर रीडर के अकाउंट दो दिन में खुल जाएंगे। उपभोक्ता घर बैठे ही नकद धनराशि में बिल जमा कर सकेंगे। मीटर रीडर को बिल जमा करते समय उपभोक्ता उससे कम्प्यूटराइज्ड बिल अवश्य ले लें।
जेपी सिंह यादव, एक्सईएन बबराला