{"_id":"66da3256aea6fa6c870ee914","slug":"construction-work-will-be-done-in-three-government-schools-with-rs-86-lakhs-sambhal-news-c-204-1-chn1001-113052-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तीन राजकीय विद्यालयों में 86 लाख से होंगे निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तीन राजकीय विद्यालयों में 86 लाख से होंगे निर्माण कार्य
Fri, 06 Sep 2024 04:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। जनपद के तीन राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में जल्द ही चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालयों की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगाते हुए 86 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है।
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत राजकीय विद्यालयों में कायाकल्प योजना चलाई जा रही है। जिससे विद्यालयों की हालत सुधारी जा सके। विद्यालयों के भवन, लैब, पठन पाठन के लिए प्रयोगशालाएं, वाचनालय, वैकल्पिक कक्ष, कंप्यूटर कक्ष आदि की सुविधाएं मुहैया कराई जानी हैं। जिले में 17 राजकीय विद्यालय में से तीन विद्यालयों के भवन की चहारदीवारी का निर्माण न होने से छात्र- छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही विद्यालय की सुरक्षा भी नहीं है। भवन होने के बावजूद भी इन तीनों राजकीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल नहीं किया जाता। विद्यालय की ओर से चहारदीवारी बनवाने के लिए शासन से मांग की गई थी। अब प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेज भिरावटी को 31.50 लाख रुपये, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज राजपुर को 14.50 लाख रुपये और पंडित दीन दयाल राजकीय इंटर कॉलेज नंदरौली को 40 लाख रुपये की धनराशि जारी हो गई है।
विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं होने के चलते काफी समस्या थी। परीक्षा केंद्र भी नहीं बन पा रहे थे। सुरक्षा भी पूरी तरह नहीं थी। शासन से चहारदीवारी के लिए धनराशि की मांग की थी। शासन ने धनराशि जारी कर दी है। अब जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। - वेदराम कौशल, जिला विद्यालय निरीक्षक, संभल।