फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   constable beated by villeger

गश्त कर रहे दो सिपाहियों को लाठी-डंडों से पीटा

Sat, 06 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 06 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
constable beated by villeger
हयातनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे गश्त के दौरान चार लोगों ने दो सिपाहियों पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में दोनों सिपाही थाने पहुंचे। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर सीओ जिला अस्पताल पहुंचे। सिपाहियों से घटना के बारे में जानकारी की। उधर, आरोपी अपने घरों से फरार हो गए।
विज्ञापन



घटना शाहपुरी कमालपुर सराय की है। हयातनगर थाने के सिपाही रिंकू व रवि यादव बाइक से अपने क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। शाहपुरी कमालपुर सराय पहुंचे वहां पर उन्हें सामने से आती महिला दिखाई दी। महिला ने सिपाहियों से कहा कि कुछ लोग शराब के नशे में उसे परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन



सिपाही महिला के साथ मौके पर पहुंचे तथा दो लोगों को हिरासत में लिया और अपनी बाइक पर बैठाने लगे। इतने में उनके दो साथी पीछे से आ गए और दोनों सिपाहियों पर हमला बोल दिया। चारों ने सिपाहियों को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। शोर शराबा होने पर अन्य ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद चारों आरोपी वहां से भाग गए। दोनों सिपाहियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ अफसर अब्बास जैदी ने जिला अस्पताल पहुंचकर सिपाहियों से घटना की जानकारी की है। घायल सिपाहियों ने चारों युवकों पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शरद, यश, सोनू व शेरा के नाम बताए हैं। घायल सिपाही रिंकू को मुरादाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed