फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   congress protest for good road

खराब सड़क के विरोध में कांग्रेसी गरजे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
congress protest for good road
संभल नई तहसील कार्यालय पर कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नई तहसील में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम दीपेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें कांग्रेसियों ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के बेगम सराय में इमामबाडे़ के पीछे गली काफी समय से कच्ची है। इसका निर्माण नगर पालिका की ओर से नहीं कराया गया। कई बार स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। इसी क्रम में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही ज्ञापन सौंपकर निस्तारण की मांग की है। वहीं दूसरी समस्या कांग्रेसियों ने हयातनगर के कांजी हाउस के नजदीक टूटी सड़क की उठाई।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि एक वर्ष पहले ठेकेदार सड़क निर्माण कराने का हवाला देकर ईंटे उखाड़ ले गया और अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। स्थानीय लोग कई बार नगर पालिका से सड़क निर्माण किए जाने की मांग कर चुके हैं पर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। कांग्रेसियों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान तौकीर अहमद, इफ्तेखार कुरैशी, आरिफ तनवीर, अकील अहमद, मोहम्मद असलम, हाशिम, जब्बार हुसैन, रजब अली, शरीफ अहमद, कासिम, जमील अहमद, विशारातुल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed