फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   congress or bjp samrthak bhidhe

कांग्रेस व भाजपा समर्थक भिड़े, पथराव में दो घायल

Mon, 20 Mar 2017 01:38 AM IST
संभल/अमर उजाला ब्यूरो
संभल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
congress or bjp samrthak bhidhe
file photo - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चंदौसी शहर कोतवाली के मुहल्ला ब्रजनगर कालोनी में कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी के दो परिवार आपस में भिड़ गए। मारपीट कर पथराव किया गया। जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के दो लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। उनसे पूछताछ की जा रही है।


मुहल्ला ब्रजनगर कालोनी में धर्मेंद्र पुत्र भगवान दास जोशी व राजीव पुत्र प्रेमशंकर के घर पास पास है। रविवार की रात दोनों पड़ोसियों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान मारपीट कर पथराव किया गया। जिसमें धर्मेंद्र व बब्लू पुत्रगण भगवानदास जोशी घायल हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान मुहल्ले के लोगों की वहां भीड़ लग गई। धर्मेंद्र का आरोप था कि उसके परिवार ने विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया। कांग्रेस का प्रत्याशी हार जाने पर पड़ोसी  जो कि भाजपा समर्थित हैं, सरकार बनने के बाद जीना दूभर कर दिया। आए दिन गाली गलौज करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुस कर महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। जबकि दूसरे पक्ष के राजीव ने आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना कि रात आठ बजे उसकी पुत्री घर के बाहर सीढिय़ों पर पानी डाल रही थी। इसी बात पर पड़ोसियों ने गाली देना शुरु कर दी। सूचना मिलने पर 100 डायल मौके पर पहुंची और धर्मेंद्र व राजीव को पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed