फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Comment on girl students, uproar

छात्राओं पर टिप्पणी, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:54 AM IST
सार

कॉलेज से लौट रहीं दो छात्राओं के साथ ई-रिक्शा से जाते हुए टिप्पणी की गई।काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर मीट फैक्टरी के बाहर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
Comment on girl students, uproar
Comment on girl students, uproar - फोटो : SAMBHAL

विस्तार

कॉलेज से लौट रहीं दो छात्राओं के साथ ई-रिक्शा से जाते हुए टिप्पणी की गई। इसका विरोध छात्राओं के साथियों ने किया तो उनके साथ मारपीट की गई। टिप्पणी करने वाले लोग मीट फैक्टरी में घुस गए। छात्राओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो आक्रोश पनप गया। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर मीट फैक्टरी के बाहर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर तीन थानों की पुलिस और सीओ पहुंचे। सीओ ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर दो बजे करीब गांव चिमियावली की दो छात्राएं अपने मुरादाबाद कॉलेज से घर लौट रही थीं। मुरादाबाद रोड से गांव चिमियावली तक ई-रिक्शा में सवार हो गईं। दोनों छात्राओं के साथ उनके गांव निवासी दो अन्य छात्र भी थे। इसी दौरान एक मीट फैक्टरी के बाहर खड़े तीन युवकों ने टिप्पणी कर दी। इसी बात पर विवाद हुआ और मारपीट की गई। जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक किशोर के साथ गाली-गलौज की थी और विरोध करने पर मारपीट की गई। तहरीर के आधार पर अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत गांव चौधरपुर निवासी अजीम, बछरायूं अंतर्गत गांव शेख जदागन निवासी अदनान और असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतपुरा निवासी तौसीफ के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी मारपीट कर अल रहमान मीट फैक्टरी में भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed