फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   college parisar men bhra pani hangama

कॉलेज परिसर में भरा पानी, हंगामा

Wed, 31 Aug 2016 12:55 AM IST
त्रिभुवन शर्मा  /अमर उजाला, संभल
त्रिभुवन शर्मा  /अमर उजाला, संभल Updated Wed, 31 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। चंद्रपाल आर्य आदर्श इंटर कॉलेज में जलनिकासी का प्रबंध नहीं होने के कारण जरा सी बारिश होने पर परिसर में गंदा पानी भर जाता है। इससे करीब साढ़े पांच सौ से अधिक छात्रों की पढ़ाई प्रभावित है। मंगलवार को भी परिसर में पानी भरा जाने से गुस्साए छात्रों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। बाद में कालेज प्रशासन ने स्कूल में छात्रों की छुट्टी कर दी। 
विज्ञापन

चंद्रपाल आर्य आदर्श इंटर कालेज में बारिश के पानी के निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। इससे बारिश होने पर कॉलेज के साथ ही बाहर का भी गंदा पानी परिसर में भर जाता है। इससे छात्रों को गंदे पानी से होकर कक्षाओं तक पहुंचना होता है। इस संबंध में छात्र पहले भी कॉलेज प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं। सोमवार रात हुई बारिश के चलते मंगलवार को जब छात्र कॉलेज पहुंचे तो परिसर में गंदा पानी भरा हुआ था। इस पर छात्रों ने पानी से गुजरने से इन्कार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किया। मजबूरन कालेज प्रशासन को छात्रों की छुट्टी करनी पड़ी।
विज्ञापन


बहजोई। कक्षा 12 के छात्र हेमेंद्र शर्मा का कहना था कि गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। पढ़ाई तो प्रभावित हुई ही, बीमारी का खतरा भी है। धर्मवीर मौर्य का कहना था कि कालेज में छात्रों को बुनियादी सुविधाएं ही नसीब नहीं हो रहीं। इस पर भी गंदे जलभराव से मुश्किल रही। अंकित कुमार का कहना था कि आए दिन यही हाल रहता है, कई बार कालेज प्रशासन से शिकायत की है, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। दिग्विजय सिंह का कहना है कि छात्रों से फीस भरपूर ली जा रही है, फिर भी छात्र सुविधाओं से महरूम हैं। जल भराव से कालेज प्रशासन ने छुट्टी तो कर दी। इंटर की परीक्षा हैं, आए दिन इसी तरह छुट्टी होगी, तो फिर पढ़ाई कब होगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा मामला संज्ञान में आया है, कालेज प्रशासन से बातचीत की जाएगी। पहले भी एक बार शिकायत मिलने पर कालेज प्रबंधक को चेतावनी दी जा चुकी है। यदि अब भी सुधार नहीं कराया गया तो कार्रवाई तय है।-विनोद कुमार, डीआईओएस, जिला संभल।
कई बार प्रबंध समिति को लिखित में भेजा जा चुका है कि कालेज में छात्रों की बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रही बात जलभराव की तो नगर पालिका परिषद में भी शिकायत की गई है, कोई सुनता ही नहीं। समस्या जस की तस है।- रामप्रसाद गौतम, प्रधानाचार्य, चंद्रपाल आर्य आदर्श इंटर कालेज बहजोई, जिला संभल।


मामला संज्ञान में आया है। सफाई कर्मियों को भेजकर कॉलेज से जलनिकासी कराई जा रही है। इसके कारणों का पता लगवाकर स्थायी समाधान कराया जाएगा।-कमल वार्ष्णेय, पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed