Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cold wind increased the chill... visibility was zero in the fog

Sambhal News: सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन... कोहरे में दृश्यता शून्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cold wind increased the chill... visibility was zero in the fog
संभल में कोहरे के बीच लाइटें जलाकर गुजरते वाहन। संवाद
संभल। दिसंबर का अंतिम सप्ताह कड़ाके की सर्दी के साथ बीत रहा है। सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। धूप भी राहत नहीं दे रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार की रात को भी घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य रही।
विज्ञापन

15 दिसंबर के बाद से लगातार सर्दी बढ़ रही है। तापमान में भी गिरावट लगातार जारी है। सर्द मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। प्रशासन ने रैन बसेरे और अलाव की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था प्रमुख चौराहों पर तो दिखाई दे रही है लेकिन शहर के अंदर गली मोहल्ले में कहीं अलाव नहीं दिख रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा मुरादाबाद मार्ग पर स्थायी रैन बसेरा बनाया हुआ है। अस्थायी रैन बसेरा रोडवेज पर बनाया है, जहां तीन लोगों के ठहरने की व्यवस्था है लेकिन इन दोनाें ही रैन बसेरों में कोई नहीं रुक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
सांसों पर प्रदूषण का संकट, एक्यूआई 240

शुक्रवार को 240 एक्यूआई दर्ज किया गया। एक तरफ सर्दी का सितम और दूसरी ओर प्रदूषण का बढ़ना सेहत पर सीधा असर कर रहा है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शाने रब ने बताया कि इस मौसम में दिल के रोगियों के लिए खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर बुजुर्ग इस मौसम में सावधानी बरतें। सर्दी के साथ प्रदूषण बुजुर्गों के लिए खतरा बन जाता है।

00000000



पिछैती आलू के लिए कोहरा और पाला खतरा
संभल प्रदेश में तीसरे नंबर का जिला है जहां आलू की पैदावार और कारोबार दोनों होते हैं। आगरा पहले और फिरोजाबाद दूसरे नंबर पर रहते हैं। इस बार संभल में करीब दो हजार हेक्टेयर खेती आलू की होने का अनुमान है। अगेती आलू की तो खोदाई चल रही है। पिछैती आलू की खोदाई जनवरी के अंतिम सप्ताह में होगी। इसलिए झुलसा रोग का खतरा है। किसान अब चिंतित हैं क्योंकि पिछले 15 दिनों में मौसम में सुधार नहीं हुआ बल्कि कोहरा और पाला बढ़ा है। इसी तरह तोरई, मिर्च, लोकी, सेम, आल प्याज की फसल को कोहरा और पाला प्रभावित कर रहा है।

00000000

छुट्टा पशु भी

जहां एक तरफ सर्दी से लोग कांप रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर बेजुबान पशुओं के बैठने का भी सहारा नहीं है। तमाम छुट्टा पशु सड़कों पर बेसहारा घूमते दिखाई दे रहे हैं। घने कोहरे के दौरान इन पशुओं के साथ वाहन चालकों के लिए भी खतरा रहता है। आश्रय स्थलों तक यह पशु नहीं पहुंचाए जा रहे।

संभल में कोहरे के बीच लाइटें जलाकर गुजरते वाहन। संवाद

संभल में कोहरे के बीच लाइटें जलाकर गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed