फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cold weather in sambhal

धूप न निकलने से बढ़ी ठिठुरन से लोग बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
cold weather in sambhal
चंदौसी में सोमवार को कड़ाके की सर्दी में मुंह पर कपड़ा लपेटकर निकलती महिलाएं। - फोटो : CHANDAUSI
धूप न निकलने से बढ़ी ठिठुरन से लोग बेहाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी। मौसम में लगातार तब्दीली हो रही है। दो दिन धूप निकलने के बाद सोमवार को एक बार फिर मौसम सर्द हो गया। दिनभर आसमान पर बादल छाए रहने के कारण ठिठुरन बढ़ गई। आसमान में दिन भर धुंध छाई रही। सर्दी बढ़ने से लोग खासे बेहाल रहे।

सोमवार को सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए और आसमान में दिन भर धुंध छाई रही। लोगों को इंतजार था कि दस बजे के बाद धूप निकले। लेकिन धूप निकलने से अधिक ठिठुरन बढ़ गई। इसीलिए बाजारों में कम रौनक रही। शहर में कई स्थानों पर लोग दिन में अलावा का सहारा लेते दिखे। बच्चे व वृद्ध ठंड के कारण घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए। लगातार बढ़ रही ठंड से लोग खासे बेहाल रहे। ठंड पड़ने से गेहूं की फसल भी प्रभावित बनी हुई है। जिन किसानों ने अभी तक गेहूं की बुवाई नहीं की है। वह मौसम सही होने व धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं। जिससे खेत की नमी कुछ कम हो और बारिश के कारण जिस जमीन में नमी है वह सूूखें तो इसके बाद बुवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed