{"_id":"67fac79f1bfd45fe5c08ffe7","slug":"cold-room-built-in-chc-to-deal-with-heat-wave-and-heat-wave-chandausi-news-c-204-1-chn1001-119196-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लू व हीट वेब से निपटने के लिए सीएचसी में बना कोल्ड रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लू व हीट वेब से निपटने के लिए सीएचसी में बना कोल्ड रूम
विज्ञापन
चंदौसी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियां कर ली हैं। इसके लिए सीएचसी में चार बेड का कोल्ड रूम बना दिया गया है। जहां पंखा, कूलर, आईबी फ्लूड सहित जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्थाएं की गई हैं। चिकित्सकों ने बताया कि लू से बचाव के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
अप्रैल माह में ही जून जुलाई जैसी गर्मी महसूस हो रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी बढ़ती गर्मी और लू से बचाव के लिए अपनी तैयारियां कर ली हैं। हीट वेब और लू से पीडित मरीजों को किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके लिए सीएचसी में चार बेड का कोल्ड रूम बनाया गया है। जहां पंखों के अलावा कूलर भी लगाए गए हैं। ताकि रूम का तापमान नियत बना रहे। साथ ही शीतल जल के लिए भी इंतजाम किया गया है। इसके अलावा आईबी फ्लूड, ग्लूकोज सहित जीवन रक्षक दवाइयों की भी व्यवस्था की गई है। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी लगाई गई है। मरीजों की सुविधाओं के लिए चिकित्सक और कर्मचारी नियुक्त किए गए है।
सीएचसी के सीएमएम डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि लू से बचाव के लिए आमजन को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। गर्मी में संतुलित खानपान और धूम में सिर ढककर निकलने की नसीहत दी गई है। इसके अलावा ज्यादा पानी पीने और खीरा, ककड़ी व पानी युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। संवाद