{"_id":"614a36c78ebc3ea80a3d4236","slug":"cm-started-with-bharat-mata-ki-jai-and-ended-with-jai-shri-ram-chandausi-news-mbd403498844","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत माता की जय से शुरू कर जयश्रीराम के उद्घोष से किया समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत माता की जय से शुरू कर जयश्रीराम के उद्घोष से किया समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी (संभल)। जनसभा के दौरान मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने भारत माता के उद्घोष के साथ संबोधन शुरू किया और जय श्रीराम के नारे के साथ सभा को समाप्त किया। सभा के आखिर में संभल को श्रीकृष्ण की कर्मस्थली बताकर यादवों पर डोरे डालने का प्रयास किया।
कैलादेवी मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा का आयोजन किया गया। मंच पर माइक थामते ही मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय का तीन बार, मां कैलादेवी की जय का दो बार, वंदेमातरम का दो बार उद्घोष किया।
उद्घोष के साथ ही सभास्थल में बैठी जनता में जोश व ऊर्जा भरने का काम किया। इसके साथ सभास्थल पर मौजूद लोग योगी-योगी के नाम के नारे लगाने लगे। संबोधन के आखिरी पल में बोले, मैं श्रीकृष्ण की कर्मस्थल संभल में आया हूं।
विज्ञापन
संभल का पौराणिक इतिहास रहा है। संभल को श्रीकृष्ण से जोड़कर इशारों में ही यादवों को संबोधित करने का प्रयास किया। सभा में सीएम सभी से पहले ही चारों सीटों को जिताने का आह्वान कर चुके थे। इसके बाद संबोधन की समाप्ति पर तीन बार जयश्रीराम के नाम का उद्घोष किया। वहां से सीधे मंच छोड़कर हैलीकाप्टर की ओर रवाना हो गए।