फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cleaning workers employed in offices should reach Gram Panchayats and mark attendance using machines

Sambhal News: दफ्तरों पर लगे सफाई कर्मी ग्राम पंचायतों पर पहुंचकर लगाएं मशीन से हाजिरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers employed in offices should reach Gram Panchayats and mark attendance using machines
बहजोई। पहले अफसरों के दफ्तरों व आवासों में लगे सफाई कर्मचारियों की हाजिरी उनकी तैनाती वाली ग्राम पंचायत में बॉयोमैट्रिक मशीन से लगवाई जाए, इसके बाद ग्रामीण अंचलों में डयूटी कर रहे सफाई कर्मचारी भी अपनी हाजिरी बॉयोमैट्रिक मशीन से लगाएंगे। नहीं तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। यह बात उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में वक्ताओं ने कही।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष धीरजपाल यादव ने कहा कि जिले में तैनात सभी सफाईकर्मी अपने-अपने अधिकारी के आदेश की अवहेलना नहीं करेंगे, लेकिन जिले भर में अधिकारियों के दफ्तरों व आवासों पर लगे सफाईकर्मी भी अपनी मूल तैनाती वाली ग्राम पंचायत में पहुंचकर हाजिरी लगाएं, तभी दूसरे सफाईकर्मी भी बॉयोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगाएंगे।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष सुभाष जैनवाल ने कहा कि कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए कि 853 कर्मचारियों में से कुछ सफाई कर्मियों पर ही बायोमेट्रिक उपस्थिति लागू की जाए और कुछ सफाई कर्मियों को बॉयोमैट्रिक उपस्थिति से मुक्त रखा जाए। बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में रंजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सुदेश कुमार, विजयपाल व ओमप्रकाश वाल्मीकि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed