फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Class 6 girl student who went to pick wood, was dragged into a sugarcane field and gang-raped

Sambhal News: लकड़ी बीनने गई कक्षा छह की छात्रा के साथ गन्ने के खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Class 6 girl student who went to pick wood, was dragged into a sugarcane field and gang-raped
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में लकड़ी बीनने जा रही कक्षा छह की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह घटना पंद्रह अगस्त की बताई जा रही है। तहरीर 16 अगस्त को दी गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था उनकी नाबालिग बेटी पंद्रह अगस्त को जंगल से लकड़ी बीनने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन

रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में खींचकर ले गए। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो तलाशते हुए मौके पर पहुंचे थे। जहां बेटी बदहवास हालत में थी। घटना की जानकारी की। बताया कि आरोपियों ने कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी । पीड़ित ने बताया कि पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं नखासा थाना प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है। कोई शिकायत भी थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed