{"_id":"660b1d48fd2d647be50fab86","slug":"class-4-student-seriously-injured-in-monkey-attack-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-109261-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बंदरों के हमले में कक्षा चार का छात्र गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बंदरों के हमले में कक्षा चार का छात्र गंभीर रूप से घायल
Tue, 02 Apr 2024 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बंदरों के हमले में नगर के इस्लामनगर बस अड्डा निवासी कक्षा चार का 11 वर्षीय छात्र खुश मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया।घायल छात्र के पिता गुडडू के मुताबिक सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे बेटा खुश मोहम्मद घर के निकट ही खेल रहा था। तभी कुछ बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। इससे बेटे का सिर कई जगह से जख्मी हो गया। नगर पालिका परिषद व जिला प्रशासन को चाहिए कि आए दिन बंदरों के हमले में घायल हो रहे लोगों की परेशानी ध्यान में रखते हुए कोई ठोस कदम उठाए।