फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Claims Fail... Power Cuts Amid Scorching Heat... People Distressed

Sambhal News: दावे फेल...भीषण गर्मी में बिजली कटौती...लोग रहे झेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Claims Fail... Power Cuts Amid Scorching Heat... People Distressed
संभल। भीषण गर्मी में बिजली की कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार, मोहल्ला ठेर, कोटपूर्वी, दुर्गा काॅलोनी आदि इलाकों में जबरदस्त कटौती हो रही है। साथ ही, ट्रिपिंग की समस्या भी बनी हुई है। 22 घंटे में चार-पांच घंटे तक कटौती और ट्रिपिंग होने के चलते लोग परेशान हैं। इससे विभाग की पूर्व की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। इस गर्मी में कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार और कोटपूर्वी में इन दिनों बिजली आपूर्ति की समस्या है। लोगों को तय शेड्यूल 22 घंटे के स्थान पर मुश्किल से 17 घंटे आपूर्ति मिल रही है। इससे वे परेशान हैं, उन्हें भीषण गर्मी में पसीना बहाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जिस तरह के दावे किए जाते हैं, वैसे ही सप्लाई मिलनी चाहिए, ताकि भीषण गर्मी में तो लोगों को पसीना न बहाना पड़े।
विज्ञापन

वहीं, विद्युत निगम के एसडीओ शहर जयप्रकाश वार्ष्णेय का कहना है कि ट्रिपिंग की समस्या से ओवरलोडिंग की वजह से है। इसका समाधान निकाला जा रहा है। ताकि लोगों को निर्बाध रूप से आपूर्ति मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
यह बोले लोग
बिजली बार-बार ट्रिप होती रहती है। ट्रिपिंग फॉल्ट का कारण बन रही है। आपूर्ति खराब मिल रही है। निर्धारित शेड्यूल से हटकर आपूर्ति हो रही है। यह समस्या पूरे दिन बनी रहती है। अधिकारियों का इसका समाधान कराना चाहिए।
प्रदीप कुमार गुप्ता, अधिवक्ता, तहसील परिसर, संभल
0000
आपूर्ति मुश्किल से 15 घंटे ही मिल रही होगी। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की है लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। फोन करके पूछने पर यहां फॉल्ट, वहां फॉल्ट या अन्य किसी समस्या का हवाला देकर इतिश्री कर ली जाती है। समस्या जस की तस बनी हुई है। गर्मी में राहत नहीं मिल रही है।

अवधेश वार्ष्णेय, मुख्य बाजार
000
दिन में बिजली कितनी बार आएगी और जाएगी यह तय करना ही मुश्किल हो रहा है। कभी आधा घंटा तो कभी पूरे घंटे तक आपूर्ति गुल हो जाती है। नतीजा गर्मी में पसीना बहाना पड़ता है। सुबह और शाम ज्यादा समस्या है। इसका समाधान होना चाहिए।
राजेश, दुर्गा कालोनी
000
दोपहर के समय बाजार में गर्मी पीक पर होती है। इस अवधि में कूलर भी मुश्किल से राहत दे पाता है। लेकिन बीच-बीच में आपूर्ति न मिलने से कोई राहत नहीं मिल रही है। निर्बाध आपूर्ति का दावा कागजों तक सीमित रह गया है। धरातल पर काम होना चाहिए। ताकि लोगों को राहत मिलेें।


नयन अग्रवाल, मोहल्ला ठेर

000
गर्मी में कुछ समस्या बनी रहती है। कभी कहीं फाल्ट हो जाता है तो कभी ओवरलोडिंग की समस्या बन जाती है। हालांकि, इससे निपटने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। ताकि, लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिल सकें।

जयप्रकाश वार्ष्णेय, एसडीओ, शहर संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed